प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार हरदोई जनपद से हरिद्वार भ्रमण पर आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के परिजनों से बिछुड़ जाने के मामले में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।जानकारी के अनुसार महेशी देवी पत्नी स्वर्गीय नोखे सिंह,उम्र 75 वर्ष,निवासी ग्राम लोधी बगोली,थाना बगोली,जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) 24 दिसंबर 2025 को अपने परिजनों के साथ हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में भ्रमण के लिए आई थीं। 25 दिसंबर 2025 को भ्रमण के दौरान वे हरकी पैड़ी क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछुड़ गईं और रातभर भटकती रहीं। 26 दिसंबर 2025 की सुबह वह कोतवाली ज्वालापुर पहुंचीं।अत्यधिक ठंड के कारण बुजुर्ग महिला की हालत खराब थी।पुलिस ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए उन्हें थाने में सुरक्षित स्थान पर बैठाया,गर्म कपड़े और शॉल उपलब्ध कराए,अलाव जलाया गया तथा जलपान कराया गया। महिला की पूरी देखभाल की गई,जिससे वह कुछ समय बाद सामान्य हो सकीं। महिला ने अपना नाम और हरदोई का निवासी होना बताया,लेकिन उनके पास कोई मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी,जिससे परिजनों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया।इसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की और साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों की तलाश शुरू की।स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि महिला के परिजन भी रातभर से उनकी तलाश कर रहे हैं। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिला के परिजनों को खोज निकाला।परिजनों से मिलते ही बुजुर्ग महिला भावुक हो उठीं और प्रसन्नता व्यक्त की। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। इस मानवीय कार्य के लिए परिजनों ने ज्वालापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया,वहीं आमजन और मीडिया द्वारा भी पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना की गई। इस सराहनीय कार्य में महिला हेड कांस्टेबल कमला चौहान,महिला होमगार्ड शायरा बानो और महिला होमगार्ड राजेन्द्र कौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार हरदोई जनपद से हरिद्वार भ्रमण पर आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के परिजनों से बिछुड़ जाने के मामले में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।जानकारी के अनुसार महेशी देवी पत्नी स्वर्गीय नोखे सिंह,उम्र 75 वर्ष,निवासी ग्राम लोधी बगोली,थाना बगोली,जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) 24 दिसंबर 2025 को अपने परिजनों के साथ हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में भ्रमण के लिए आई थीं। 25 दिसंबर 2025 को भ्रमण के दौरान वे हरकी पैड़ी क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछुड़ गईं और रातभर भटकती रहीं। 26 दिसंबर 2025 की सुबह वह कोतवाली ज्वालापुर पहुंचीं।अत्यधिक ठंड के कारण बुजुर्ग महिला की हालत खराब थी।पुलिस ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए उन्हें थाने में सुरक्षित स्थान पर बैठाया,गर्म कपड़े और शॉल उपलब्ध कराए,अलाव जलाया गया तथा जलपान कराया गया। महिला की पूरी देखभाल की गई,जिससे वह कुछ समय बाद सामान्य हो सकीं। महिला ने अपना नाम और हरदोई का निवासी होना बताया,लेकिन उनके पास कोई मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी,जिससे परिजनों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया।इसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की और साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों की तलाश शुरू की।स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि महिला के परिजन भी रातभर से उनकी तलाश कर रहे हैं। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिला के परिजनों को खोज निकाला।परिजनों से मिलते ही बुजुर्ग महिला भावुक हो उठीं और प्रसन्नता व्यक्त की। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। इस मानवीय कार्य के लिए परिजनों ने ज्वालापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया,वहीं आमजन और मीडिया द्वारा भी पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना की गई। इस सराहनीय कार्य में महिला हेड कांस्टेबल कमला चौहान,महिला होमगार्ड शायरा बानो और महिला होमगार्ड राजेन्द्र कौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।