Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी के सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला के निर्देशों के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम.डॉ.पारुल गोयल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों को संबंधित प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ.हितेन जंगपांगी तथा डॉ.सुशांत द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें आरबीएसके के तहत आने वाली 30 प्रकार की बीमारियों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देकर उनकी स्क्रीनिंग करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आरबीएसके की टीमों के द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के साथ साझा किया गया तथा अधिकारियों के द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर समस्त पप्रशिक्षणार्थियों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर आर.बी.एस.के.निम्मी कुकरेती,आर के एस के मैनेजर मनमोहन पटवाल,जनपद के समस्त ब्लॉक से आए आर बी एस के टीमों के अंतर्गत फार्मासिस्ट,स्टाफ नर्स व ए एन एम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp