प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज श्रीनगर मंडल में विधानसभा स्तरीय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन आदिती पैलेस में किया गया। इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों,सुशासन की दृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व,दूरदर्शी नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को स्मरण किया। वीर बाल दिवस के अवसर पर श्रीनगर स्थित श्री गुरुद्वारा दरबार साहिब में साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि यह अवसर केवल स्मरण का नहीं,बल्कि उस अद्वितीय त्याग और अदम्य साहस को आत्मसात करने का है,जिसने यह संदेश दिया कि धर्म,सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होता। बाल अवस्था में भी साहिबजादों ने जिस दृढ़ता,आस्था और वीरता के साथ अत्याचार का सामना किया,वह मानव इतिहास में अद्वितीय है।अटल स्मृति सम्मेलन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने रचनात्मकता,सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को रंगों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। रंगोलियों में अटल जी के विचार,राष्ट्रीय एकता और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत और प्रहलाद सिंह रावत मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने की। इसके पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मंदिर में अटल स्मृति वर्ष के तहत काव्य पाठ का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर डॉ.धन सिंह रावत ने शिशु मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु पांच लाख रुपए की घोषणा भी की।कार्यक्रम में सिरतोली के प्रधान रमेश नौटियाल सहित अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य उपस्थित लोगों में खिर्सू प्रमुख अनिल भंडारी,जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक अटल स्मृति सम्मेलन गणेश भट्ट,प्रमिला भंडारी,जगमोहन नेगी,नरेंद्र टम्टा,गिरीश पैन्यूली,विनय घिल्डियाल,मीना गैरोला,विजय सिंह,विमल नेगी,आनंद नेगी और गणेश राठी शामिल रहे।
