प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार कर्तव्यनिष्ठा,लगन और ड्यूटी के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस मैन ऑफ द मंथ योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि ईमानदारी,मेहनत और जनसेवा की भावना से कार्य करने वाले पुलिसकर्मी ही हरिद्वार पुलिस की असली ताकत और मजबूत नींव हैं। ऐसे कर्मठ कार्मिकों को सम्मानित करने से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है,बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। यह पहल हरिद्वार पुलिस को और अधिक सशक्त,संवेदनशील एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।पुलिस मैन ऑफ द मंथ के अंतर्गत चयनित कार्मिकों में विभिन्न कोतवाली,थानों और इकाइयों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। चयनित सूची के अनुसार कोतवाली नगर से कांस्टेबल 19 दिनेश धामी,थाना श्यामपुर से हेड कांस्टेबल 196 बृजमोहन और कांस्टेबल 632 तेजेन्द्र सिंह,कोतवाली कनखल से कांस्टेबल 653 उमेद सिंह,कोतवाली ज्वालापुर से उप निरीक्षक रविन्द्र जोशी और कांस्टेबल 699 दिनेश कुमार को चुना गया। थाना बहादराबाद से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, कोतवाली रानीपुर से कांस्टेबल 256 सुमन डोबाल,थाना सिड़कुल से उप निरीक्षक अनिल बिष्ट,कोतवाली रुड़की से कांस्टेबल 772 सुरेश तोमर,कोतवाली गंगनहर से कांस्टेबल 1358 राहुल कुमार और कांस्टेबल 570 अर्जुन सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कलियर से कांस्टेबल 595 जितेन्द्र सिंह,कोतवाली लक्सर से उप निरीक्षक विपिन कुमार,थाना पथरी से कांस्टेबल 1533 अनिल पंवार,थाना खानपुर से अपर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह,कोतवाली मंगलौर से कांस्टेबल 381 सुधीर,थाना झबरेड़ा से हेड कांस्टेबल 93 हरेन्द्र,थाना भगवानपुर से कांस्टेबल 597 राकेश और थाना बुग्गावाला से अपर उप निरीक्षक बलवीर सिंह का चयन किया गया। कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर से कांस्टेबल 978 उपेन्द्र कुमार,सीआईयू रुड़की से हेड कांस्टेबल 362 मनमोहन भण्डारी,दूरसंचार से महिला हेड कांस्टेबल 321 रितिका सिंह,फायर सर्विस रुड़की से फायरमैन हरीश चन्द्र,पुलिस लाइन हरिद्वार से अपर उप निरीक्षक बचन सिंह और आईआरबी द्वितीय से कांस्टेबल 4196 अर्जुन सिंह को भी इस सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालय से हेड कांस्टेबल 263 मनमोहन सिंह,यातायात हरिद्वार से कांस्टेबल 33 टीपी आनन्द नौटियाल,सीपीयू हरिद्वार से हेड कांस्टेबल अरविन्द गिल और हेड कांस्टेबल संजय उनियाल,एएनटीएफ से हेड कांस्टेबल 342 राजवर्धन तथा गौवंश संरक्षण स्क्वॉड से कांस्टेबल 706 पवन कुमार को पुलिस मैन ऑफ द मंथ के रूप में चयनित किया गया। हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे,ताकि कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़े और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिले।
Spread the love