Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में सट्टा खाईबाड़ी,जुआ,अवैध नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 25 दिसंबर 2025 को चेकिंग के समय पुलिस टीम ने मोहल्ला पावधोई क्षेत्र से सट्टा खाईबाड़ी करते हुए रोशन पुत्र स्वर्गीय मुबारक निवासी मोहल्ला पावधोई,कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार को मौके से पकड़ा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन,डायरी और नगद 1610 रुपये बरामद किए।आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कपिल गोला और कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सट्टा खाईबाड़ी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp