प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से दून उद्योग व्यापार मंडल की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक गीता भवन,दर्शनी गेट,देहरादून में संपन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान पीपल मंडी,हनुमान चौक सहित आसपास के बाजार क्षेत्रों में जाम की गंभीर समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग,सड़क किनारे अतिक्रमण,ठेलों की अनियंत्रित आवाजाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल आम जनता को परेशानी होती है,बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दून उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े सुनील मैसून और विपिन नगल्या ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्रों में लोडिंग और अनलोडिंग का समय निर्धारित किया जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों में सुचारु यातायात व्यवस्था न केवल शहर की छवि के लिए आवश्यक है,बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती है।उन्होंने संबंधित विभागों से बातचीत कर शीघ्र ठोस समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।बैठक में पीपल मंडी और हनुमान चौक क्षेत्र के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,मनीष तोमर,सुधीर जैन,अंकुर जैन,पार्षद वैभव अग्रवाल,गीत अग्रवाल,मयंक गर्ग,अंकुर बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
Spread the love