प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन की कुशलक्षेम जानने,उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस टीम ने आनंदमय सोसाइटी,शांतरसा,बहादराबाद में निवासरत सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने सभी सीनियर सिटीजन से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और हर समय पुलिस सहायता उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर सिटीजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल,ओटीपी या लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी,ऑनलाइन फ्रॉड आदि के बारे में जानकारी दी गई और इनसे बचाव के उपाय समझाए गए। साथ ही घरेलू नौकर या नौकरानी का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बहादराबाद पुलिस ने बताया कि सीनियर सिटीजन की सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
Spread the love
प्रदीप कुमार बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन की कुशलक्षेम जानने,उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस टीम ने आनंदमय सोसाइटी,शांतरसा,बहादराबाद में निवासरत सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने सभी सीनियर सिटीजन से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और हर समय पुलिस सहायता उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर सिटीजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल,ओटीपी या लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी,ऑनलाइन फ्रॉड आदि के बारे में जानकारी दी गई और इनसे बचाव के उपाय समझाए गए। साथ ही घरेलू नौकर या नौकरानी का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बहादराबाद पुलिस ने बताया कि सीनियर सिटीजन की सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।