प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।थाना नन्दानगर क्षेत्र के स्यारी बंगाली गांव में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक नन्दानगर नरेन्द्र रावत ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया,जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। थाना दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी,डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के बारे में समझाते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।इसके साथ ही नशे और साइबर नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि,साइबर अपराध या नशे से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Spread the love