प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद परिसर में 27 दिसंबर 2025 को नव निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस पहल को सराहनीय बताया गया। यह लाइब्रेरी सीएसआर योजना के अंतर्गत वी-गार्ड कंपनी के सहयोग से तैयार की गई है।लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण,बैठने की समुचित व्यवस्था और आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं,जिससे विद्यार्थियों को शांत और सुविधाजनक माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। लाइब्रेरी की स्थापना से पुलिस मॉडल स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा प्राप्त हुई है। यह पहल न केवल बच्चों की अध्ययनशीलता को बढ़ावा देगी,बल्कि उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और समग्र शैक्षणिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध,पुलिस अधीक्षक नगर,सिटी और देहात सर्किल के क्षेत्राधिकारी,वी-गार्ड कंपनी के अधिकारी तथा पुलिस लाइन परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त,CSR के अंतर्गत किए गए कार्य में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की ओर से जी.एम.-हरिद्वार प्लांट गुरप्रीत सिंह,जी.एम.-रुड़की प्लांट विनय पांडेय,एच.आर.मैनेजर संदीप शर्मा एवं धर्मेन्द्र सिंह तथा अन्य कंपनी पदाधिकारी संजीव मेसन,विजयशंकर,आर्यन,राजेश आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Spread the love