Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा युवाओं में नशे का जहर फैलाने वाले तस्करों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 26 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने बंदरजूड पुल से लगभग एक किलोमीटर आगे बड़ी लामग्रांट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान शाहरूख खान पुत्र सुलेमान,निवासी ग्राम बड़ी लामग्रांट,थाना भगवानपुर,हरिद्वार को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान,कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल नरेंद्र शामिल रहे।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp