Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में 26 दिसंबर 2025 को पुलिस तिराहा से एनसीसी कार्यालय के बीच सड़क किनारे रुड़की में चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन X16 कार से कुल 30 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई,जिसमें 18 बोतल ब्लेंडर प्राइड और 12 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं। मौके से आरोपी अली वसीद नकवी पुत्र अली कोकब नकवी,निवासी 636 मोहल्ला काशीराम कॉलोनी 53,थाना कोतवाली बिजनौर,जनपद बिजनौर,उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अमित रावत और कांस्टेबल गुलबहार शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp