Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 27 दिसंबर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह नेगी द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों,सभ्रान्त नागरिकों,सी.एल.जी.सदस्यों,टैक्सी/सूमो/बस संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पत्रकार बन्धुओं के साथ एक शिष्टाचार एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था,बढ़ती जाम की समस्या,नशे संबंधी,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन,संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी,पर्यटक सुरक्षा,सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जन प्रतिनिधियों से सकारात्मक,व्यावहारिक एवं उपयोगी सुझाव प्राप्त करने के साथ ही पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक,प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराना,नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रयास,यातायात नियमों का पालन,नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन न खड़ा करना तथा सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही टैक्सी,सूमो एवं बस संगठनों से अपील की गई कि वे अपने चालकों को सुरक्षित,नियमबद्ध एवं जिम्मेदार वाहन संचालन हेतु निरंतर प्रेरित करें। उक्त बैठक में उपस्थित अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति व.उ.नि.जगमोहन सिंह रमोला,उ.नि.विजय शैलानी-चौकी प्रभारी कलियासौड़,उ.नि.राजेश असवाल-चौकी प्रभारी श्रीकोट,दिनेश असवाल-अध्यक्ष व्यापार सभा श्रीनगर,कुशलानाथ-सामाजिक कार्यकर्ता,महावीर बहुगुणा- अध्यक्ष टैक्सी एसोसिएशन श्रीनगर,बीरेंद्र सिंह रावत-अध्यक्ष अलकनन्दा कमांडर/टैक्सी श्रीनगर,नत्थी सिंह,कुलदीप रावत-अध्यक्ष टाटा सूमो यूनियन श्रीनगर,सी.एल.जी.सदस्य,स्थानीय जनप्रतिनिधि,पत्रकार बन्धु एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp