Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।अग्निशमन सेवा में उत्कृष्ट कार्य,अनुकरणीय अनुशासन और लंबे सेवाकाल के आधार पर लीडिंग फायरमैन महताब अली को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (FSSO) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने उनके कंधे पर दूसरा स्टार लगाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। महताब अली वर्ष 1991 में फायरमैन के पद पर भर्ती हुए थे।अपनी कर्तव्यनिष्ठा,साहस और सेवा भावना के बल पर उन्होंने वर्ष 2005 में लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। लंबे समय तक अग्निशमन सेवा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।अब अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के रूप में महताब अली को विभागीय दायित्वों को निभाने का अवसर मिला है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महताब अली की पदोन्नति निष्ठा,अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है,जो अग्निशमन विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के साथ वे भविष्य में भी जनसुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp