Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।देहरादून के जनरल महादेव सिंह रोड पर पर्वतीय विकास समिति की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल पोखरियाल की अध्यक्षता और समिति संरक्षक अजय कोठियाल के संरक्षण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी की उपस्थिति में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध लोक गायक गिरीश सनवाल और लोक गायिका शकुंतला रमोला द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ किया गया।संयोजक विजेंद्र थपलियाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व पार्षद रमेश काला सहित केसर सिंह रावत,धनराज छेत्री,भूपाल चंद,संतोष कोठियाल,रणजीत सेमवाल,विनोद रावत,प्रवीण नेगी,राज डिमरी,मुकेश डबराल,विजय चौहान,गौतम छेत्री,मनीष पाल,चयन कुमार और जनरल महादेव सिंह रोड व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp