Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा ढोंगी और बहरूपी बाबाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच बहरूपी बाबा भेषधारियों को हिरासत में लिया है। 28 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ऐसे पांच व्यक्तियों को चिन्हित किया गया,जो साधु-संतों का भेष धारण कर भीख मांगने के नाम पर लोगों से अधिक धनराशि वसूल कर रहे थे। इनकी गतिविधियों से स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच तनाव और उग्रता की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस के अंतर्गत सभी पांचों बहरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए बहरूपी बाबाओं का विवरण इस प्रकार है
नौशाद पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला इस्लामनगर,रोडवेज बस अड्डे के पीछे,खतौली,जनपद मुजफ्फरनगर,वर्तमान निवास नया पुल,रुड़की। गणेश पुत्र माधवराव निवासी खटीक मोहल्ला,हजारी पहाड़ के नीचे,नागपुर,वर्तमान निवास नया पुल,रुड़की। अरविंद पुत्र ज्ञान सिंह निवासी लेबर कॉलोनी,थाना कुतुबशेर,जिला सहारनपुर,उत्तर प्रदेश।गुलाम माही उद्दीन लोन पुत्र सानाउल्लाह लोन निवासी 62,गनी पंडित शाह मोहल्ला,मूल पीठ बग्गा,थाना अनंतनाग,जम्मू-कश्मीर। मेहरबान सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला बजरंग नगर,थाना चंदन नगर,जिला इंदौर,मध्य प्रदेश। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत ढोंगी बाबाओं और भेष बदलकर लोगों को गुमराह करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp