Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद चमोली में शराब के नशे में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर आपसी झगड़े और मारपीट की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 27 दिसंबर 2025 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सितेल में कुछ व्यक्ति शराब के नशे में कैरम खेलने के दौरान आपस में झगड़ा कर रहे हैं,जिससे रात्रि के समय शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया,लेकिन वे लगातार विवाद करते रहे और शांति भंग करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने मौके से दिलीप शाह पुत्र दशरथ शाह निवासी सितामणी,बिहार उम्र 42 वर्ष,कार्तिक कुमार पुत्र दिलीप शाह निवासी सितामणी,बिहार उम्र 18 वर्ष तथा लक्ष्मण सिंह बिष्ट पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम सितेल,नंदानगर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट चमोली के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरेन्द्र,कांस्टेबल शोभन,कांस्टेबल अनूप चौहान,चालक जगमोहन और होमगार्ड राजेन्द्र पंवार शामिल रहे।
दूसरे मामले में थाना क्षेत्र पोखरी अंतर्गत
मोहनखाल–पोखरी के पास दो युवक आपस में मारपीट कर शांति भंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू में लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक पुत्र वीरपाल निवासी चन्द्रानगर,रुद्रप्रयाग उम्र 19 वर्ष तथा वासुदेव कुमार पुत्र शिशुपाल लाल निवासी चन्द्रानगर,रुद्रप्रयाग उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध 172 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तारी करते हुए 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। चमोली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब के नशे में किसी भी प्रकार की अराजकता,मारपीट या शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp