Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने टीमों का गठन कर अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की। दिनांक 28 दिसंबर 2025 को चैकिंग के दौरान मुन्तहिर,पुत्र शाहिद,निवासी गढमीरपुर,कोतवाली रानीपुर,जनपद हरिद्वार को 6.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और मोटरसाइकिल स्प्लेंडर के साथ रेगुलेटर पुल निकट पुल जटवाड़ा के पास हिरासत में लिया गया आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मामला पंजीकृत किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के रूप में उप निरीक्षक विजय प्रकाश,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,हेड कांस्टेबल प्रशान्त यादव और कांस्टेबल कपिल गोला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp