प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नव वर्ष 2026 के आयोजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान एसएसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जश्न के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग,स्टंट और हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिले के प्रमुख चौराहों,बाजारों,क्लबों और होटलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेटिंग की जाएगी तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।होटल,रेस्टोरेंट,पब और अन्य आयोजन स्थलों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश न दें।साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में रहें। निजी सुरक्षा गार्डों को शालीन व्यवहार बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों और जश्न स्थलों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक देहात को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है,जो संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करेंगे। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी किए गए यातायात प्लान को निर्धारित समय पर सख्ती से लागू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नए साल का स्वागत शांति,अनुशासन और कानून का पालन करते हुए करें,ताकि सभी लोग सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद ले सकें।
Spread the love