प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 31 दिसंबर एवं नव वर्ष 2026 के अवसर पर औली क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद चमोली पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की है।योजना के तहत पर्यटकों और वाहन चालकों के लिए मार्गदर्शन एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का विवरण जारी किया गया है।ज्योतिर्मठ से श्री बद्रीनाथ की ओर जाने वाले वाहन नृसिंह मंदिर मार्ग से होकर जाएंगे,जबकि गोविंदघाट की ओर से आने वाले वाहन मुख्य बाजार से होकर आएंगे। इन दोनों मार्गों को वन-वे रखा जाएगा। कस्बे में पार्किंग व्यवस्था नगर पालिका की तीन मंजिला पार्किंग,गांधी मैदान और तपोवन स्टैंड में उपलब्ध रहेगी। यदि बर्फबारी होती है या औली क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ रहती है, तो टीवी टॉवर से ऊपर किसी भी नॉन-चेन व नॉन-4×4 वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल चेन लगे वाहन और 4×4 वाहन ही आगे भेजे जाएंगे,जबकि अन्य वाहनों को शटल सेवा के माध्यम से औली तक पहुंचाया जाएगा। यदि मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होता है,तो वाहनों को आर्मी टीसीपी से नीचे नृसिंह मंदिर मार्ग स्थित नगर पालिका की तीन मंजिला पार्किंग में भेजा जाएगा। यहां से भी पर्यटकों को शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि पार्किंग पूरी भर जाती है,तो वाहनों को तपोवन रोड स्थित एटी कंपनी पुल के पास या गांधी मैदान में व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जाएगा। औली क्षेत्र में लगभग 150 वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है। सामान्य स्थिति में जीएमवीएन और आईटीबीपी गेट के पास भी वाहन पार्किंग कराई जाएगी। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि यदि होटल पूर्ण क्षमता से भरे हों,तो हेलंग,पीपलकोटी,चमोली,कर्णप्रयाग या गौचर जैसे अन्य क्षेत्रों में ठहरने की व्यवस्था करें। इसके अलावा,यातायात नियमों का पालन करें,नशे में वाहन न चलाएं और पुलिस द्वारा निर्धारित पार्किंग एवं शटल व्यवस्था में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि आपके सहयोग से ही नव वर्ष 2026 सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से मनाया जा सकेगा।
Spread the love