प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ज्योतिर्मठ पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले चालक को रोककर सख्ती दिखाई। आईटीबीपी औली के आगे सुसाइड प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP20 AZ 7813 (FZ) को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए रोका गया। वाहन चालक की पहचान विकास डिमरी पुत्र रमेश प्रसाद डिमरी,निवासी रविग्राम,कोतवाली ज्योतिर्मठ,जनपद चमोली के रूप में हुई। वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान चालक के मुंह से शराब की तीव्र गंध महसूस की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर विकास डिमरी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया गया और वाहन को सीज कर दिया गया।ज्योतिर्मठ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें,नशे में वाहन न चलाएं और अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love