प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।नववर्ष के अवसर पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान 30 और 31 दिसंबर को आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला के निर्देशन तथा एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया।अभियान के तहत जिले के प्रमुख मार्गों,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान कुल 500 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 150 चालान ओवरस्पीडिंग के मामलों में किए गए। गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 50 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने के 26 मामलों में भी चालान किए गए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने,वैध दस्तावेजों के अभाव और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी,रविंद्र पाल सैनी,सीएओ मोहन लाल,टीएसआई अश्विनी कुमार,आनंद असवाल,शूरवीर सिंह कंडवाल,टीएआई अनिल कुमार,संदीप कुमार,पुनीत कुमार तथा टीसी निपुल,अनिल, अर्जुन,राहुल,सचिन,मीनाक्षी, हरेंद्र,उत्तम सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे। विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें,नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं और स्वयं सहित अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Spread the love