Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में 30 दिसंबर 2025 को हुई फायरिंग की घटना के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर निवासी शाकिर पुत्र इस्लाम की तहरीर पर 31 दिसंबर 2025 को कोतवाली रानीपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।‌ तहरीर में बताया गया कि आरोपी और उसके साथियों ने एक राय होकर गाड़ियों से मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडों एवं तमंचों से लैस होकर वादी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की,साथ ही गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया,जहां से .315 बोर के दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए चलाए गए अभियान के तहत 31 दिसंबर 2025 की रात्रि को अभियोग में नामजद आरोपी अर्श पुत्र अलीम,निवासी मोहल्ला कस्साबान,कोतवाली ज्वालापुर,जनपद हरिद्वार,उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी का नाम व पता
अर्श पुत्र अलीम,निवासी मोहल्ला कस्साबान,कोतवाली ज्वालापुर,जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष पुलिस टीम,शान्ति कुमार प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली रानीपुर,व.उ.नि.नितिन चौहान,उ.नि.विकास रावत चौकी प्रभारी,गैस प्लांट,कोतवाली रानीपुर,का.कुलदीप कोतवाली रानीपुर,का.संजय रावत कोतवाली रानीपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp