प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 1 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने चौकी लालढांग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आर्यनगर रसूलपुर स्थित पोल्ट्री फार्म के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा।पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी बड़ा रसूलपुर,पोस्ट मिठ्ठीबेरी,लालढांग,थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है,जिससे क्षेत्र में ऐसे अवैध कार्यों में लगे लोगों में हड़कंप बना हुआ है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:हेड कांस्टेबल रामआशीष,कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार।
Spread the love
प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 1 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने चौकी लालढांग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आर्यनगर रसूलपुर स्थित पोल्ट्री फार्म के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा।पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी बड़ा रसूलपुर,पोस्ट मिठ्ठीबेरी,लालढांग,थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है,जिससे क्षेत्र में ऐसे अवैध कार्यों में लगे लोगों में हड़कंप बना हुआ है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:हेड कांस्टेबल रामआशीष,कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार।