प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली रानीपुर में 31 जुलाई 2025 को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान रानीपुर पुलिस ने 26 अगस्त 2025 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया था और मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना में मुख्य आरोपी के साथ अपहरण में सहयोग करने वाला एक अन्य आरोपी दिनेश फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 31 दिसंबर 2025 को आरोपी दिनेश को ग्राम दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र जगरनाथ निवासी ग्राम मर्हकरमनाथ रसूलपुर,जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: शांति कुमार प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक पूजा पाण्डेय,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल संजय रावत।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली रानीपुर में 31 जुलाई 2025 को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान रानीपुर पुलिस ने 26 अगस्त 2025 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया था और मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना में मुख्य आरोपी के साथ अपहरण में सहयोग करने वाला एक अन्य आरोपी दिनेश फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 31 दिसंबर 2025 को आरोपी दिनेश को ग्राम दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र जगरनाथ निवासी ग्राम मर्हकरमनाथ रसूलपुर,जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: शांति कुमार प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक पूजा पाण्डेय,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल संजय रावत।