Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में नशा तस्करी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत दिनांक 1 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 105 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी रामधाम कॉलोनी बाल्मीकि बस्ती रावली महदूद कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार शामिल है,जिसके कब्जे से 51 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। वहीं दूसरे आरोपी राजकुमार पुत्र फुलवारी लाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:कांस्टेबल अमित गौड़,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल खजान सिंह,कांस्टेबल अनिल चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp