प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 की रात्रि में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 14 व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समीर उर्फ गुड्डु पुत्र जुल्फकार निवासी रसूलपुर कंकरखाता,विकास पुत्र राकेश निवासी रसूलपुर कंकरखाता,अमर उर्फ अमन पुत्र जातिराम निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद,सुहेल पुत्र जहीर निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी,गुरमीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी टिक्कमपुर सुल्तानपुर,सोनू कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी टिक्कमपुर सुल्तानपुर,ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग,अमित पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम पीतपुर,अमरपाल पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल,छोटा पुत्र कलीराम निवासी ग्राम भोगपुर,त्रिलोक पुत्र कृपाल निवासी ग्राम टांडा भागमल,अब्बास पुत्र रियाज निवासी बहादरपुर फाटक,महेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी वार्ड संख्या 5 लक्सर,और अमित पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम भूरना शामिल हैं।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:हेड कांस्टेबल शूरबार सिंह,हेड कांस्टेबल रविन्द्र नागर,हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्नौजिया,हेड कांस्टेबल मनोज मिनान,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह चौहान,कांस्टेबल अनिल वर्मा,कांस्टेबल अरविन्द चंदेल,कांस्टेबल गंगा सिंह,कांस्टेबल संदीप रावत,कांस्टेबल सतपाल,कांस्टेबल किशोर नेगी,कांस्टेबल रघुनाथ सिंह,कांस्टेबल अमित रावत,कांस्टेबल अरविन्द चौहान,कांस्टेबल रविन्द्र,कांस्टेबल मनोज शर्मा,कांस्टेबल राजेन्द्र,कांस्टेबल दिगम्बर,कांस्टेबल अजीत तोमर,कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल आशीष पाण्डेय।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 की रात्रि में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 14 व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समीर उर्फ गुड्डु पुत्र जुल्फकार निवासी रसूलपुर कंकरखाता,विकास पुत्र राकेश निवासी रसूलपुर कंकरखाता,अमर उर्फ अमन पुत्र जातिराम निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद,सुहेल पुत्र जहीर निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी,गुरमीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी टिक्कमपुर सुल्तानपुर,सोनू कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी टिक्कमपुर सुल्तानपुर,ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग,अमित पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम पीतपुर,अमरपाल पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल,छोटा पुत्र कलीराम निवासी ग्राम भोगपुर,त्रिलोक पुत्र कृपाल निवासी ग्राम टांडा भागमल,अब्बास पुत्र रियाज निवासी बहादरपुर फाटक,महेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी वार्ड संख्या 5 लक्सर,और अमित पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम भूरना शामिल हैं।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:हेड कांस्टेबल शूरबार सिंह,हेड कांस्टेबल रविन्द्र नागर,हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्नौजिया,हेड कांस्टेबल मनोज मिनान,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह चौहान,कांस्टेबल अनिल वर्मा,कांस्टेबल अरविन्द चंदेल,कांस्टेबल गंगा सिंह,कांस्टेबल संदीप रावत,कांस्टेबल सतपाल,कांस्टेबल किशोर नेगी,कांस्टेबल रघुनाथ सिंह,कांस्टेबल अमित रावत,कांस्टेबल अरविन्द चौहान,कांस्टेबल रविन्द्र,कांस्टेबल मनोज शर्मा,कांस्टेबल राजेन्द्र,कांस्टेबल दिगम्बर,कांस्टेबल अजीत तोमर,कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल आशीष पाण्डेय।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।