प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम रायपुर स्थित शिव मंदिर के पास एक मकान से आशुतोष को 50 ट्रेटा पैक मसालेदार देशी शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशुतोष पुत्र धीर सिंह निवासी रसीदगढ़,थाना भवन,जनपद शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है,जो वर्तमान में ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर क्षेत्र में निवास कर रहा था। पुलिस द्वारा बरामद की गई अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट किया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:हेड कांस्टेबल गीतम,कांस्टेबल परम
Spread the love
प्रदीप कुमार भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम रायपुर स्थित शिव मंदिर के पास एक मकान से आशुतोष को 50 ट्रेटा पैक मसालेदार देशी शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशुतोष पुत्र धीर सिंह निवासी रसीदगढ़,थाना भवन,जनपद शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है,जो वर्तमान में ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर क्षेत्र में निवास कर रहा था। पुलिस द्वारा बरामद की गई अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट किया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:हेड कांस्टेबल गीतम,कांस्टेबल परम