Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं।इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। थाना पथरी स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सक्रिय रूप से चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सुभाषगढ़ फाटक के पास से एक तस्कर प्रवीण को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम बोवापुर तिराहे से दो तस्करों लोकेश और अंकुर को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। इस दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीनों तस्करों के विरुद्ध थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद की गई कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में उप निरीक्षक मुकेश राणा,कांस्टेबल ब्रह्म दत्त जोशी,कांस्टेबल अजीत तोमर, कांस्टेबल सुरेश सिंह और कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp