प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नव वर्ष 2026 के पहले ही दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन को राहत देते हुए एक सराहनीय पहल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन रिकवरी के तहत थाना कलियर पुलिस ने विभिन्न राज्यों से आए जायरीनों और स्थानीय लोगों के खोए हुए 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए। मोबाइल फोन खोने के बाद उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर मोबाइल वापस मिलने से फिर से मुस्कान लौट आई।पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 16 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हरिद्वार पुलिस न केवल आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण कर रही है,बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयासरत है।इसी क्रम में मोबाइल फोन खोने से परेशान लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन रिकवरी अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी खोए मोबाइल फोन रिकवर किए जा रहे हैं। थाना कलियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की उपस्थिति में सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए।इनमें कलियर दरगाह में जियारत के लिए बाहर से आए जायरीन और क्षेत्र के स्थानीय निवासी शामिल हैं। बरामद मोबाइल फोनों का विवरण:मोटो 6,ओप्पो 13,टेक्नो 3,सैमसंग 9,रियलमी 10,एमआई 7,वीवो 23,पोको 6,वनप्लस 4,आइटेल 1। पुलिस टीम में शामिल रहे:क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत,थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,एसएसआई बबलू चौहान,हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी,होमगार्ड ललित।हरिद्वार पुलिस की इस पहल को आमजन द्वारा सराहा जा रहा है,वहीं नव वर्ष की शुरुआत में मिला यह तोहफा मोबाइल स्वामियों के लिए किसी खुशी से कम नहीं रहा।
Spread the love