प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशे की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना स्तर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय किया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम मिर्जापुर से आरोपी सुमित को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद ग्राम धर्मपुर तिराहे से आरोपी परकट सिंह को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं ग्राम तुगलपुर तिराहे से आरोपी परगट को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:सुमित पुत्र बल सिंह,निवासी ग्राम मिर्जापुर सादात,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार 5 लीटर अवैध कच्ची शराब परकट सिंह पुत्र सोरण सिंह,निवासी ग्राम राजपुरा,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार 10 लीटर अवैध कच्ची शराब परगट पुत्र महेंद्र,निवासी ग्राम शेरपुर बेला,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार 5 लीटर अवैध कच्ची शराब पुलिस टीम: उप निरीक्षक नवीन नेगी,हेड कांस्टेबल भीम सिंह,हेड कांस्टेबल अमित,कांस्टेबल सुनील,कांस्टेबल अरविन्द,कांस्टेबल बलवीर,पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।
Spread the love
प्रदीप कुमार खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशे की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना स्तर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय किया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम मिर्जापुर से आरोपी सुमित को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद ग्राम धर्मपुर तिराहे से आरोपी परकट सिंह को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं ग्राम तुगलपुर तिराहे से आरोपी परगट को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:सुमित पुत्र बल सिंह,निवासी ग्राम मिर्जापुर सादात,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार 5 लीटर अवैध कच्ची शराब परकट सिंह पुत्र सोरण सिंह,निवासी ग्राम राजपुरा,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार 10 लीटर अवैध कच्ची शराब परगट पुत्र महेंद्र,निवासी ग्राम शेरपुर बेला,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार 5 लीटर अवैध कच्ची शराब पुलिस टीम: उप निरीक्षक नवीन नेगी,हेड कांस्टेबल भीम सिंह,हेड कांस्टेबल अमित,कांस्टेबल सुनील,कांस्टेबल अरविन्द,कांस्टेबल बलवीर,पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।