प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं से लेकर आम नागरिकों तक को कानून, सुरक्षा, साइबर सतर्कता और नशा मुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगनाली में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं थाना पैठाणी पुलिस टीम ने नौगांव क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क कर आवश्यक जानकारियां साझा कीं। इसके साथ ही थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा नागरिकों, टैक्सी और बस चालकों को भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव,नशे के दुष्प्रभाव,डिजिटल अरेस्ट से सतर्कता,यातायात नियमों के पालन,नए कानूनों की जानकारी,महिला अपराधों से सुरक्षा,गुड टच-बैड टच,पोक्सो कानून,डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और मादक पदार्थों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। पौड़ी पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस तरह के जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे,ताकि समाज को सुरक्षित,सतर्क और नशा मुक्त बनाया जा सके।
Spread the love