Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ नागरिकों और एकल रूप से रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा सतत और संवेदनशील अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जनवरी 2026 को पाबों क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विशेष गश्त और जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एकल एवं असहाय रूप से रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानी गई और उनकी दैनिक समस्याओं के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर संवाद किया गया। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए पुलिस के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए।साथ ही उन्हें डायल-112,स्थानीय चौकी और बीट कर्मचारी के मोबाइल नंबर की जानकारी दी गई। बुजुर्गों को यह भरोसा भी दिलाया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति,गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को दें। पौड़ी पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और इस प्रकार के जनसंपर्क एवं गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे,ताकि बुजुर्ग खुद को अकेला नहीं, बल्कि सुरक्षित और संरक्षित महसूस कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp