प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि 2025 अभियान के तहत कोतवाली रुड़की क्षेत्र में सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा कॉपी,पेन और 1250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नशा,अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा और सट्टा-जुआ की खाईबाड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय किया और अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ने लालकुर्ती क्षेत्र में पानी की टंकी के पास तिराहे से दीपक पुत्र सुखलाल निवासी लालकुर्ती कैंट को सट्टा खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टा कॉपी,पेन और 1250 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी का विवरण: दीपक पुत्र सुखलाल,निवासी लालकुर्ती कैंट,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार बरामद माल: सट्टा कॉपी और पेन नगद राशि 1250 रुपये पुलिस टीम: कांस्टेबल सोबन सिंह,कांस्टेबल गुलबहार पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और सट्टा-जुआ व अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love