प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की क्षेत्र में दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 104 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स/नशा मुक्त देवभूमि 2025 अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे नशा,अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा और सट्टा जुआ में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसी निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने टीमों को सक्रिय किया और अलग-अलग क्षेत्रों में नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। दिनांक 1 जनवरी 2026 को एक पुलिस टीम ने महिला आरोपी को ग्राम जलालपुर के बारात घर के पास से 51 पाउच अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। दूसरी टीम ने नंद कॉलोनी फ्लाईओवर के पास पुरुष आरोपी लखनऊ पुत्र छोटा को 53 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। आरोपितों का विवरण: महिला,निवासी ग्राम जलालपुर,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार 51 पाउच माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद नत्थलू पुत्र छोटा,निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार 53 पाउच किन्नू मार्का अवैध देशी शराब बरामद पुलिस टीम: हेड कांस्टेबल प्रवीण चौधरी,हेड कांस्टेबल रीना रावत कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल अनूप लिंगवाल,पीआरडी अफजाल अहमद पुलिस ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि जनपद में सुरक्षित और नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की क्षेत्र में दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 104 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स/नशा मुक्त देवभूमि 2025 अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे नशा,अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा और सट्टा जुआ में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसी निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने टीमों को सक्रिय किया और अलग-अलग क्षेत्रों में नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। दिनांक 1 जनवरी 2026 को एक पुलिस टीम ने महिला आरोपी को ग्राम जलालपुर के बारात घर के पास से 51 पाउच अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। दूसरी टीम ने नंद कॉलोनी फ्लाईओवर के पास पुरुष आरोपी लखनऊ पुत्र छोटा को 53 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। आरोपितों का विवरण: महिला,निवासी ग्राम जलालपुर,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार 51 पाउच माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद नत्थलू पुत्र छोटा,निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार 53 पाउच किन्नू मार्का अवैध देशी शराब बरामद पुलिस टीम: हेड कांस्टेबल प्रवीण चौधरी,हेड कांस्टेबल रीना रावत कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल अनूप लिंगवाल,पीआरडी अफजाल अहमद पुलिस ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि जनपद में सुरक्षित और नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।