Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत 1 जनवरी 2026 को दो नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से क्रमशः 52 पैकेट देशी शराब और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिकारी में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।आरोपितों का विवरण,सुरेन्द्र गिरि पुत्र कलीराम निवासी ग्राम गाधारौणा मंगलौर हरिद्वार 52 पैकेट देशी शराब बरामद,सलमान पुत्र सलीम निवासी इस्लाम नगर कस्बा मंगलौर हरिद्वार 10 लीटर कच्ची शराब बरामद,पुलिस टीम,कांस्टेबल नरेश,कांस्टेबल संजय,कांस्टेबल शहजाद अली,कांस्टेबल मन्दीप नेगी,पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी,ताकि आमजन के लिए सुरक्षित और नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp