Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत थाना भगवानपुर क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को 52 ट्रेटा पैक मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे नशा और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसी निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर ने अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की और विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों को तैनात किया। 1 जनवरी 2026 को थाना भगवानपुर पुलिस ने रफल पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम सिसौना को 52 ट्रेटा पैक मसालेदार देशी शराब के साथ पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ थाना हाजा में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: कांस्टेबल संजय नेगी कांस्टेबल मुकेश नौटियाल पुलिस ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। इससे न केवल अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी,बल्कि आमजन के लिए सुरक्षित और नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp