Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।थाना श्यामपुर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान चण्डीघाट क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी आसीम पुत्र अर्जुन,निवासी तेलीवाड़ा पाडली गुर्जर,थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की,हरिद्वार,को शमशान घाट के पीछे टंकी के पास से पकड़ा गया। तस्कर के कब्जे से 40 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद की गई। थाना श्यामपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में का.राजवीर सिंह और का.अनिल रावत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp