Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात 29 जवानों को हेड कांस्टेबल से एडिशनल सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। सिटी और देहात क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पदोन्नत जवानों को स्टार पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर उन्हें कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।दोन्नत जवानों में सच्चिदानंद मनोडी,रविन्द्र गौड़,सुभाष बुटोला,मनमोहन सिंह,राम आशिष यादव,दरम्यान सिंह रावत,रणजीत सिंह,प्रवीण कुमार,सरदार सिंह तोमर,अश्वनी यादव,मोहन लाल,संजीव कुमार,मुन्ना सिंह,मनोज कुमार शाह,श्याम बाबू,लक्ष्मण सिंह,कुंदन सिंह,अतर सिंह चौहान,बृजेश राणा,बलविंदर सिंह,प्रशान्त कुमार यादव,इतेन्द्र डबराल,रघुवीर,मनोज,जसवंत,सूरज पाल,बृजकिशोर,नवीन सिंह और गिरीश शामिल हैं। पदोन्नति के अवसर पर जवानों को उनके नए दायित्वों के प्रति सजग और जिम्मेदार रहने की प्रेरणा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp