प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गुमशुदा बालक-बालिकाओं तथा महिला-पुरुषों की तलाश और पुनर्वास हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान का हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विधिवत शुभारंभ किया गया।अभियान के तहत हर की पौड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान AHTU टीम ने दो बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया।बालक आग तापते हुए गंगा घाटों पर ठंड से बच रहे थे। रेस्क्यू किए गए बालक:अभिषेक,13 वर्ष,धारवाली,मोहबेवाला,देहरादून लगभग एक वर्ष पूर्व घर से बिना बताए निकला। दिल्ली-पंजाब और रुड़की में रहने के बाद दो दिन पूर्व हरिद्वार आया। नई घाट के समीप ठंड से बचते हुए पाया गया। मनीष,15 वर्ष,ग्राम बंधापुरा,सरधना,मेरठ लगभग 6 माह पहले घर से निकला और हरिद्वार में छोटे-मोटे कार्य कर जीवन यापन कर रहा था। संजय पुल गंगा घाट के पास भिखारियों के बीच से रेस्क्यू किया गया। दोनों बालकों को आवश्यक विधिक कार्यवाही और चिकित्सा परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति हरिद्वार में प्रस्तुत किया गया। काउंसलिंग के उपरांत उन्हें कनखल के खुला आश्रय गृह में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया। AHTU टीम ने बालकों के परिजनों की तलाश प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में जानकारी देने हेतु मोबाइल नंबर 8077137481 पर संपर्क किया जा सकता है।AHTU टीम में शामिल:मुख्य आरक्षी राकेश कुमार,मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल,आरक्षी दीपक चंद,महिला आरक्षी शशि बाला,महिला आरक्षी गीता देवी।
Spread the love