प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून की ओर से जनपद चमोली मे मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वैष्णव कृष्णा के उपस्थिति में डॉ.सतीश घनशाला मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने कहा कि यह मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है,यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं,चिकित्सीय परामर्श एवं बेसिक डायग्नोस्टिक जाँच,तथा समय पर रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने,गंभीर रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र उपचार,सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगा। सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए उन्होंने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून काआभार व्यक्त किया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वैभव कृष्णा ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरस्थ क्षेत्र के रोगियों को प्राथमिक स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराएगा,गांव स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं रोग निवारण संबंधी जानकारी देगा,आवश्यकता अनुसार गंभीर रोगियों को अस्पताल रेफर कराएगा,मोबाइल मेडिकल यूनिट मे संचालित इकाई में चिकित्सक द्वारा परामर्श,बेसिक डायग्नोस्टिक जाँच सेवाएं एवं लैब सेंपलिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्य करेगा। सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा इस मौके पर लक्ष्मण सिंह पवार जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Spread the love