प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत न्याय पंचायत देवराड़ीदेवी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।शिविर के दौरान कुल 7 शिकायतें दर्ज हुईं,जिनमें सभी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे,जिनके माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।शिविर के दौरान 64 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार कार्यक्रम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व,समाज कल्याण,स्वास्थ्य,शिक्षा,खाद्य आपूर्ति,कृषि, उद्यान,पेयजल, विद्युत,पशुपालन,बाल विकास विभाग,आयुर्वेदिक एवं यूनानी सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संध्या गुसाईं,कनिष्क प्रमुख संजय जोशी,उपजिलाधिकारी रेखा आर्य,खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेती,ग्राम प्रधान देवराड़ी हरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Spread the love