Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत उतिर्च्छा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया।शिविर में सचिव वित्त दिलीप जावलकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुल 61 शिकायतें दर्ज की गयीं,जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तीव्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से लगभग 350 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए,ताकि शासन की जन–कल्याणकारी नीतियों का लाभ धरातल तक पहुंच सके।मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के 15 विकासखंडों की 115 न्याय पंचायतों में 18 मार्च 2026 तक जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शिविर चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में विद्युत,पेयजल,वन,घेरबाड़,सड़क,पुल सहित विभिन्न समस्याएं प्राप्त हुई हैं,जिनमें से अधिकांश का निस्तारण कर दिया गया है तथा शेष को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। शिविर में 23 रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गयीं। उद्यान,वन,स्वास्थ्य,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,पशुपालन,खाद्य एवं पूर्ति, कृषि,समाज कल्याण,बाल विकास सहित कुल 23 विभागों ने सहभागिता की। बाल विकास विभाग द्वारा 2 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार,एक गोदभराई,7 महालक्ष्मी किट,5 किशोरी किट तथा अन्य योजनाओं के तहत कुल 12 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग ने 9, श्रम विभाग 18,सेवायोजन विभाग 5,समाज कल्याण विभाग 15,लीड बैंक 9,सहकारिता विभाग 1,जिला उद्योग केंद्र 1,डेयरी विकास 12,राजस्व विभाग 2,कृषि विभाग 8 तथा पशुपालन विभाग द्वारा 25 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 39,आयुष यूनानी विभाग ने 133 तथा होम्योपैथिक विभाग ने 12 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी,ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य प्रमिला बलूनी,ग्राम प्रधान उतिर्च्छा रीना देवी,ग्राम प्रधान कांडई मंजू देवी, उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान,खंड विकास अधिकारी विद्या दत्त रतूड़ी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद,नोडल अधिकारी/सीडीपीओ बाल विकास महबूब खान,तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp