Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस द्वारा गैर जमानती वारंट और कुर्की वारंटों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 138 एनआई एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के अंतर्गत फौजदारी वाद में वांछित अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी गौणा तहसील एवं जनपद चमोली उम्र 29 वर्ष की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस ने सर्विलांस की सटीक मदद से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की और 03 जनवरी 2026 को उसके वर्तमान निवास स्थान नियर लॉ कॉलेज गोपेश्वर से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।चमोली पुलिस का कहना है कि जनपद में फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस टीम,उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला एसओजी प्रभारी,अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार,हेड कांस्टेबल भगत लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp