Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय मानवीय कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों,महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश और पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 3 जनवरी 2026 को एएचटीयू हरिद्वार टीम ने 10 वर्षीय एक बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान बालिका अत्यंत दयनीय स्थिति में पाई गई।पूछताछ में उसने अपना नाम राधिका,उम्र 10 वर्ष,निवासी शास्त्री पार्क,दिल्ली बताया। बालिका कुछ दिन पहले बिना बताए रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गई थी और रोड़ी बेलवाला पार्किंग क्षेत्र के पास कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए यात्रियों से भोजन और पैसे मांगती हुई मिली। एएचटीयू टीम द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सा जांच के बाद उसे बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां काउंसलिंग उपरांत बालिका को खुला आश्रय गृह,ज्वालापुर में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश भी प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त हो तो मोबाइल नंबर 8077137481 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस टीम,मुख्य आरक्षी राकेश कुमार,मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल आरक्षी दीपकचंद,महिला आरक्षी शशि बाला,महिला आरक्षी गीता देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp