Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड थलीसैंण के ब्लॉक सभागार में न्याय पंचायत ब्यासी बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों ने कुल 8 शिकायतें दर्ज कराईं,जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। वहीं 167 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और 59 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर की अध्यक्षता डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने की। उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।शिविर में स्वास्थ्य,समाज कल्याण,बाल विकास,वन,कृषि,उद्यान,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,पशुपालन,राजस्व सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।विभागीय अधिकारियों ने न केवल योजनाओं की जानकारी दी,बल्कि पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी टीकाराम,नोडल अधिकारी शिविर सचिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp