प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है। वर्ष के आरंभ में ही अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थानों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के तीन सदस्यों के विरुद्ध दिनांक 1 जनवरी 2026 को थाना श्यामपुर में मुकदमा के अंतर्गत गैंगस्टर अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अलग अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। दिनांक 2 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट सुरागरसी के आधार पर गैंग लीडर शिवा उर्फ लड्डू निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया। इसी कार्रवाई के तहत दूसरी पुलिस टीम ने मदन शर्मा निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गैंग के अन्य फरार सदस्य की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा सर्विलांस टीम को भी अलर्ट किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार और मदन शर्मा पुत्र सुखवीर निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून शामिल हैं।पुलिस टीम,वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत,अपर उप निरीक्षक मोहम्मद इरशाद,हेड कांस्टेबल शेर सिंह,कांस्टेबल राहुल देव।
Spread the love
प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है। वर्ष के आरंभ में ही अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थानों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के तीन सदस्यों के विरुद्ध दिनांक 1 जनवरी 2026 को थाना श्यामपुर में मुकदमा के अंतर्गत गैंगस्टर अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अलग अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। दिनांक 2 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट सुरागरसी के आधार पर गैंग लीडर शिवा उर्फ लड्डू निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया। इसी कार्रवाई के तहत दूसरी पुलिस टीम ने मदन शर्मा निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गैंग के अन्य फरार सदस्य की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा सर्विलांस टीम को भी अलर्ट किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार और मदन शर्मा पुत्र सुखवीर निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून शामिल हैं।पुलिस टीम,वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत,अपर उप निरीक्षक मोहम्मद इरशाद,हेड कांस्टेबल शेर सिंह,कांस्टेबल राहुल देव।