प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराध,संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 2 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बुग्गी में दो गौवंशीय पशुओं को रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों गौवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और सुरक्षित गौशाला भिजवाया। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 20/2026 के अंतर्गत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मोमीन पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मुंडलाना,थाना मंगलौर और अनिकेत पुत्र विंदरपाल निवासी ग्राम मुंडलाना,थाना मंगलौर,जनपद हरिद्वार शामिल हैं।
पुलिस टीम,उप निरीक्षक दीपक चौधरी,कांस्टेबल ध्वजबीर।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराध,संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 2 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बुग्गी में दो गौवंशीय पशुओं को रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों गौवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और सुरक्षित गौशाला भिजवाया। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 20/2026 के अंतर्गत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मोमीन पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मुंडलाना,थाना मंगलौर और अनिकेत पुत्र विंदरपाल निवासी ग्राम मुंडलाना,थाना मंगलौर,जनपद हरिद्वार शामिल हैं।
पुलिस टीम,उप निरीक्षक दीपक चौधरी,कांस्टेबल ध्वजबीर।