Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस द्वारा जनहित में चलाया जा रहा सशक्त और प्रभावी जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है।आमजन को सुरक्षा,कानून और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पाबो चौकी क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों और ग्रामीणों के साथ एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कोटद्वार क्षेत्र अंतर्गत चौकी कलालघाटी में उल्लास सांस्कृतिक एवं खेल समिति द्वारा आयोजित शीतकालीन खेल महोत्सव के दौरान रामलीला मैदान,झंडीचौड़ में खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं,उनके अभिभावकों और उपस्थित दर्शकों को पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध,ऑनलाइन ठगी,डिजिटल अरेस्ट से बचाव,यातायात नियमों के पालन,सुरक्षित वाहन संचालन,नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा,संबंधित कानूनों और उपलब्ध सहायता संसाधनों की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और मानस टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें। पौड़ी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास माना जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp