Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम ने 3 जनवरी 2026 को रेलवे पटरी के समीप कोटद्वार क्षेत्र में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके पर दो व्यक्ति जुआ–सट्टे की खाई–बाड़ी करते हुए पाए गए,जिन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 5,190 रुपये नकद,सट्टा पर्चियां,डायरी,पेन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी अवैध रूप से जुआ और सट्टा कारोबार में संलिप्त थे। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त मौ.शफीक उर्फ बाबू,उम्र 37 वर्ष,निवासी स्टेडियम कॉलोनी लकड़ी पड़ाव,कोटद्वार बरामदगी: पेन,सट्टा कागज की डायरी,3,190 रुपये नकद गुलजार उर्फ सद्दाम,उम्र 32 वर्ष,निवासी ग्राम गंज,थाना बिजनौर,हाल निवासी कोटद्वार बरामदगी:पेन,सट्टा कागज की डायरी,2,000 रुपये नकद,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक विनोद चपराना चौकी प्रभारी बाजार,हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह रजवार,कांस्टेबल अनुज कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp