प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 2 जनवरी 2026 को ग्राम मोलना निवासी सावन ने थाना झबरेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की और इसी दौरान सुमित ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। शिकायत के आधार पर थाना झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोलना रोड सुनहेटी तिराहे के पास से आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्त
सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार,पुलिस टीम,थानाध्यक्ष अजय शाह,उपनिरीक्षक नवीन चौहान,हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा,कांस्टेबल देवेश सिंह,कांस्टेबल रणवीर।
Spread the love
प्रदीप कुमार झबरेड़ा-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 2 जनवरी 2026 को ग्राम मोलना निवासी सावन ने थाना झबरेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की और इसी दौरान सुमित ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। शिकायत के आधार पर थाना झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोलना रोड सुनहेटी तिराहे के पास से आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्त
सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार,पुलिस टीम,थानाध्यक्ष अजय शाह,उपनिरीक्षक नवीन चौहान,हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा,कांस्टेबल देवेश सिंह,कांस्टेबल रणवीर।